कानपुर, भाऊपुर से खुर्जा के बीच 351 किमी के तैयार डेडीकेटेड फ्रेड कॉरीडोर (डीएफसी) ट्रैक पर मालगाड़ियाें ने रफ्तार भरनी शुरू कर दी। नई दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करते ही हरी झंडी मिलने पर कानपुर देहात के न्यू भाऊपुर जंक्शन से मालगाड़ी रवाना कर दी गई है।
यहां पर आयोजित समारोह में रेलवे अफसर, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अफसरों अलावा बड़ी संख्या में लोग इस एतिहासिक पल के गवाह बने हैं। बारिश की आशंका को देखते हुए वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है।
सप्ताह भर में सभी मालगाड़ी ट्रैक पर
डीएफसी के इस रूट के चालू होने के बाद मालगाड़ियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली रूट पर अभी करीब 100 मालगाड़ियां दौड़ रहीं हैं। सप्ताह भर में सभी को इस ट्रैक पर ले लिया जाएगा। क्षेत्रीय स्तर पर प्रयागराज मंडल, न्यू भाऊपुर स्टेशन और खुर्जा में भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। तीनों जगह से एक साथ मालगाड़ी रवाना हुई हैं।
Leave a Reply