दिल्ली विधानसभा चुनाव:300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किया वादा

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, पार्टी नेता आनंद शर्मा और अजय माकन की मौजूदगी में कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी किया है। कांग्रेस ने मेनिफेस्टो में 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया है। इसके साथ ही युवा स्वाभिमान योजना के तहत स्नातक युवाओं को 5,000 रुपये और स्नातकोत्तर युवाओं को 7,500 रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही है।

पार्टी ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को फिर से दुरुस्त करने के लिए कांग्रेस की सरकार “स्वास्थ्य सेवा अधिनियम” लाएगी। पार्टी ने कहा है कि इसके जरिए प्रत्येक नागरिक को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा और मुफ्त दवाएं मुहैया कराई जाएंगी।
दिल्ली की जनता से कांग्रेस का वादा, बीपीएल परिवारों के एक सदस्य को 25 लाख तक की एकमुश्त राशि, सरकारी नौकरी में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण। 300 यूनिट तक फ्री बिजली, 300 से 400 यूनिट तक 50 प्रतिशत फ्री और 400 से 500 यूनिट तक 30 प्रतिशत फ्री बिजली।

कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि अगर राज्य में उसकी सरकार बनी तो दिल्ली की सामाजिक कल्याण के लिए तिपहिया और ई-रिक्शा चालकों के सभी बाकी लोन होंगे माफ कर दिए जाएंगे। घोषणापत्र के मुताबिक, राज्य कांग्रेस की सरकार बनी तो वह वरिष्ठ नागरिकों के लिए शीला पेंशन योजना लेकर आएगी। इसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को 5000 रुपए की पेंशन दी जाएगी। इसके साथ ही घोषणापत्र में पार्टी ने दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों के लिए बड़ी घोषणा की है। पार्टी ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि जेजे क्लस्टर में रहने वाले सभी लोगों को 25 वर्गमीटर के फ्लैट दिए जाएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *