दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान, हो सकता है फरवरी में मतदान

[object Promise]

नई दिल्ली। आज दिल्ली विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो सकती है। चुनाव आयोग शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा और माना जा रहा है कि इसमें तारीखों का खुलासा होगा। फरवरी के पहले हफ्ते में चुनाव की संभावना है और दूसरे हफ्ते में नतीजे घोषित हो सकते हैं। राजधानी में 15 फरवरी से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं होने जा रही हैं।

इसी के मद्देनजर चुनाव इससे पहले ही कराने के आसार हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने पहली बार में ही सभी का सूपड़ा साफ कर दिया था। आप ने 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। शेष तीन सीट भाजपा को मिली, जबकि दिल्ली में कई सालों तक राज करने वाली कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला।

इस साल हुए लोकसभा चुनाव में आप को झटका लगा। फिलहाल दिल्ली में अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री हैं। वे चुनाव के मद्देनजर कई जनहितैषी घोषणाएं कर चुके हैं। अब देखना है कि आगामी चुनाव में किसका पलड़ा भारी रहता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *