दिल्ली : वकील और पुलिस भिड़े तीस हजारी कोर्ट में, भडक़ी हिंसा, फूंकी कई गाडिय़ां

[object Promise]

नई दिल्ली। राजधानी के तीस हजारी कोर्ट परिसर में शनिवार को दिल्ली पुलिस और वकीलों के बीच झड़प हो गई। रिपोर्टों के अनुसार पार्किंग विवाद को लेकर हंगामा हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि पुलिस की कुछ गाडिय़ों को फूंक दिया गया। इस दौरान फायरिंग की भी खबरें सामने आ रही हैं। झड़प की चपेट में कवरेज के लिए पहुंचे कुछ पत्रकार भी आ गए।

उनसे हाथापाई हुई और पीट दिया गया। झड़प में एक वकील घायल हुआ है, जिसे सेंट स्टीफन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। झगड़े के बाद परिसर में तनाव फैल गया। कुछ पुलिस अधिकारियों पर भी हमला किया गया। बताया जा रहा है कि कैदियों की एक गाड़ी को भी आग की भेंट चढ़ा दिया गया। मौके पर फायरब्रिगेड की गाडिय़ां पहुंच गई हैं। अतिरिक्त पुलिस बल ने व्यवस्थाएं संभाल रखी हैं।

बार एसोसिएशन के सदस्य जय बिसवाल ने बताया कि पुलिस वैन ने पार्किंग एरिया में वकील की गाड़ी को टक्कर मार दी। जब उसने विरोध किया तो 6 पुलिसकर्मियों ने उसे अंदर ले जाकर मारपीट की। लोगों ने यह घटना देखकर और पुलिस बुला ली। एसएचओ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। हमने हाईकोर्ट को यह जानकारी दी है। 6 जजों की टीम पहुंची, लेकिन उन्हें भी रोक दिया गया। जब जज लौटने लगे तो पुलिसकर्मियों ने गोलियां चलाना शुरू कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *