दिल्ली: लगी आग नोएडा के ईएसआई अस्पताल में, तीन दमकलगाड़ियां मौजूद

[object Promise]

दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के नोएडा सेक्टर 24 के ईएसआई अस्पताल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई है। वहां पर आग बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां मौजूद है। आग करीब साढ़े 7 बजे अस्पताल के बेसमेंट में लगी है। जहां मरीजों के लिए स्टोर में दवाओं को रखा जाता है। ताजा जानकारी के मुताबिक 7 मंजिला अस्पताल के सभी मरीजों को निकाल लिया गया है। पूरे इलाके में गहरा धुआं फैल रहा है।

आग लगने के कारणों की वजह अभी साफ नहीं हो पायी है। फिलहाल दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, आग बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग लगने का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है हाालंकि, किसी भी जनहानि की सूचना नहीं है। आपको बताते जाए कि गुरुवार तड़के पटपड़गंज इलाके में एक पेपर प्रिटिंग प्रेस में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *