दिल्ली में भीषण ठंड, अन्य राज्यों में भी ठंड का कहर जारी है, शीत लहर की चपेट में उत्तर भारत,

Delhi :दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। साथ ही घने कोहरे की चादर भी राजधानी दिल्ली में छाई हुई है। सुबह दिल्ली के लोधी रोड इलाके में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। वही दिल्ली के अलग अलग इलाकों में विजिबिलिटी 200 मीटर दर्ज की गई. मौसम विभाग की माने तो अगले एक से दो दिन तक इसी तरह का मौसम दिल्ली में बना रहेगा।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी हिमालय से आने वाली ठंडी और शुष्क उत्तरी-उत्तरपश्चिमी हवाओं से गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। फिर हवा की दिशा बदलकर उत्तर-पूर्व की ओर हो गई। दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब हरियाणा और राजस्थान में इन दिनों भीषण ठंड पड़ रही है। शनिवार को राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में घने कोहरे का अनुमान जताया गया है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस साल इस मौसम के सामान्य न्यूनतम तापमान से पांच डिग्री कम है। शहर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था, जो 1991 के बाद श्रीनगर में सबसे कम तापमान था। श्रीनगर में 1995 में तापमान शून्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था, जबकि 1991 में तापमान शून्य से 11.3 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था। श्रीनगर में अब तक का सबसे कम तापमान 1893 में शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। घाटी के बाकी हिस्सों में भी ठंड बढ़ रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *