दिल्ली में प्रदूषण : यह अजीबोगरीब तर्क दे डाला भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने

दिल्ली में प्रदूषण : यह अजीबोगरीब तर्क दे डाला भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने

नई दिल्ली। राजधानी का वायु प्रदूषण इस समय पूरे देश में छाया हुआ है। इससे जुड़ी हुई खबरें लगातार सुर्खियां बन रही हैं। हाल ही राजधानी में इस समस्या को लेकर शहरी विकास मंत्रालय की संसदीय समिति की बैठक हुई थी। इसमें मथुरा से भाजपा की सांसद व एक्ट्रेस हेमा मालिनी सहित 22 सांसद अनुपस्थित थे। इसके बाद उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी।

हेमा ने बैठक से दूर रहने के बारे में अजीबोगरीब तर्क दिया है। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि मुंबई में प्रदूषण का असर ज्यादा नहीं है, लिहाजा मुझे इसका अंदाजा नहीं हो पाया। शायद जो लोग प्रदूषण से प्रभावित हैं और यहां रह रहे हैं, वो बैठक में भाग ले रहे हैं। लेकिन, जो लोग बॉम्बे जैसी दूसरे स्थानों पर रहते हैं, वहां ऐसी समस्या नहीं है।

लिहाजा वे इसमें ज्यादा रुचि नहीं ले रहे। मुझे इस बारे में कोई अंदाजा नहीं है। हालांकि, इस दौरान हेमा ने मुद्दे की गंभीरता को भी माना और कहा कि अब सभी बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके लिए हमें काफी मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। हम इसे लेकर काफी गंभीर हैं।

शहरी विकास समिति कचरा प्रबंधन, वायु प्रदूषण और भूजल स्तर के घटने जैसे अहम शहरी मुद्दों पर काम करती है। दिल्ली-एनसीआर में लगातार बिगड़ती हवा और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के नए स्तर पर पहुंचने को लेकर काफी सियासी हंगामा मचा हुआ है। मंगलवार को लोकसभा में इस पर काफी गरमा-गरम बहस हुई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *