नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली में कोविड-19 के 208 मरीज हैं, उनमें से 108 निजामुद्दीन मरकज से लाए गए हैं । मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि निजामुद्दीन मरकज के आयोजन में शामिल हुए दो लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से आज मौत हुई है । दिल्ली में कुल चार लोगों की मौत हुई है।
सीएम ने चेताया है कि दिल्ली में आने वाले दिनों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हो सकती है । उन्होंने कहा दिल्ली में 31,307 लोग स्वयं पृथक रह रहे हैं । कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों में से 108 निजामुद्दी मरकज में तबलीगी जमात के इवेंट में शामिल हुए लोग हैं।
Till now, there are 219 #COVID19 cases in the city including 108 people from Markaz Nizamuddin; Total 4 deaths including 2 people from Markaz Nizamuddin: Delhi CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/LgEHKhwq15
— ANI (@ANI) April 2, 2020
बता दें कि दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने यहां निजामुद्दीन क्षेत्र में तबलीगी जमात कार्यक्रम में शामिल होने के बाद विभिन्न मस्जिदों में ठहरे 275 विदेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें पृथक रखा है । इन 275 विदेशी नागरिकों में इंडोनेशिया से 172, किर्गिजस्तान से 36, बांग्लादेश से 21, मलेशिया से 12, अल्जीरिया से सात, अफगानिस्तान और अमेरिका से दो-दो तथा फ्रांस, बेल्जियम और इटली का एक-एक नागरिक शामिल हैं ।
दक्षिण दिल्ली में तबलीगी जमात मुख्यालय, निजामुद्दीन मरकज, देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस के प्रसार का एक प्रमुख केंद्र बिंदु बन कर उभरा है । दरअसल, यहां मार्च महीने की शुरूआत में यह कार्यक्रम हुआ था।
Leave a Reply