दिल्ली में कोरोना वायरस से पीड़ित का इलाज करने में संक्रमित हो गया डॉक्टर

[object Promise]

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से पीड़ित एक मरीज का इलाज करने के क्रम में मोहल्ला क्लिनिक का एक डॉक्टर खुद वायरस संक्रमित हो गया।संक्रमित डॉ. गोपाल झा गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती हैं। डॉ. झा ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि एक मरीज का इलाज करते समय वह कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए। सिरदर्द से पीड़ित होने के कारण उन्होंने फोन पर अधिक जानकारी देने से असमर्थता जताई।

डॉ. गोपाल झा के करीबी डॉ. बीरबल झा ने बताया कि शमा (38) नाम की एक मरीज का उन्होंने इलाज किया था, जो दुबई से आई थी। मरीज को संदिग्ध जानकर उन्होंने उसे डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया, जहां वह कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गई । इसके बाद डॉ. गोपाल झा की भी जांच की गई और जांच में वह भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए।

डॉक्टर गोपाल झा जीटीबी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि उनकी मरीज शमा डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज करवा रही है. गौरतलब है कि देशभर में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। अबतक पूरे देश में कोरोना वायरस से 7 लोगों की मौत हो चुकी है । वहीं 315 लोग इस वायरस के चपेट में पाए गए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *