दिल्ली पुलिस के 2 हेड कांस्टेबल पकड़े गए घूस लेते हुए

[object Promise]

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में दिल्ली पुलिस के दो हेड कॉन्स्टेबल और दो अन्य को गिरफ्तार किया। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि पहले मामले में कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात अजीत शर्मा को दो व्यक्तियों राकेश गुप्ता और लाला से 25,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि एक शिकायत पर मामला दर्ज किया गया जिसमें आरोप लगाया गया कि आरोपी ने कनॉट प्लेस इलाके में रोड साइड में दुकान चलाने के लिए रिश्वत की मांग की।

अधिकारी ने कहा, सीबीआई ने जाल बिछाया और शर्मा को शिकायतकर्ता से 25,000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि एक अन्य मामले में एजेंसी ने भजनपुरा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल संजीव कुमार को शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि आरोप लगाया गया है कि थाने में दर्ज चोरी के एक मामले को रफा-दफा में करने के लिए शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की।

उसे भी कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *