दिल्ली: पति-पत्नी के मिले शव फ्लैट में

[object Promise]

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर इलाके में स्थित जनता फ्लैट में एक दंपति के खून से लथपथ शव मिले हैं। पुलिस ने गुरुवार को इस बात की सूचना दी। पुलिस ने बताया कि दोनों के शव सुबह मिले, मृतकों की पहचान आकाश (32) और भावना (29) के रूप में हुई है। दंपति का पांच साल का एक बेटा भी है। आकाश एक मॉल में सेनेट्री सुपरवाइजर का काम करता था। घटना स्थल से दो चाकू भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि मामला पहली दृष्टि में हत्या, खुदकुशी या फिर हत्या के बाद खुदकुशी का हो सकता है। शवों का पोस्टमॉर्टम गुरुवार को कराया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *