नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वो दिल्ली के तीसरी बार मुख्यमंत्री बन रहे हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने यहां रामलीला मैदान में आयोजित भव्य समारोह में अरविंद केजरीवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता पहुंचे हैं।
UPDATE
:- आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया, सतेंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र पाल गौतम ने मंत्री पद की शपथ ली।
:- रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
:- AAP संयोजक केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता पहुंचे हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि जिसे समारोह में आना होगा वो आएगा।
:- AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल रामलीला ग्राउंड पहुंच चुके हैं। मंच पर एलजी अनिल बैजल के साथ मनीष सिसोदियो भी मौजूद हैं।
:- केजरीवाल रामलीला मैदान के लिए निकल गए हैं। दोपहर 12.15 बजे वो सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे। वहीं, एलजी भी शपथ ग्रहण समारोह के लिए निकल चुके हैं।
शपथ ग्रहण समारोह न्योता
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के सातों सांसदों, नवनिर्वाचित आठों भाजपा विधायकों और सभी नगर निगम पार्षदों को भी आमंत्रित किया है। पार्टी ने चुनाव परिणाम के दिन आप के कार्यालय परिसर में अपने पिता के साथ केजरीवाल के पुराने गेटअप में पहुंचे एक साल के ‘छोटू मफलरमैन’ अव्यान तोमर को खासतौर से आमंत्रित किया है। इसके अलावा दिल्ली शासन में योगदान करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के 50 प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है।
अधिकारी ने कहा, लगभग 45,000 लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है। लोगों को खड़े होने के लिए भी जगह दी गई है।केजरीवाल ने लोकसभा और स्थानीय निकायों के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ पूरे शहर को आमंत्रित किया है। सभी नवनिर्वाचित विधायकों को भी निमंत्रण दिया गया है। दिल्ली प्रशासन में योगदान देने वाले विभिन्न क्षेत्रों के कुल 50 प्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि हैं, जो केजरीवाल और नए मंत्रिमंडल के साथ मंच साझा करेंगे।
Leave a Reply