दिल्ली: दिल्ली के थाना मंगोलपुरी इलाके में सोमवार रात एक झपटमार ने अपने दो दर्जन से ज्यादा साथियों के साथ कैट्स एम्बुलेंस पर पथराव कर दिया। जिसमें करीब आधा दर्जन कैट्स कर्मचरियों को चोट लगी जबकि दर्जनभर एम्बुलेंस में तोड़फोड़ कर उन्हें क्षतिग्रस्त किया गया है। सभी कैट्स कर्मी ओर एम्बुलेंस दूसरे राज्यो से दिल्ली में covid-19 की ड्यूटी पर आई हुई है।
मौके पर एम्बुलेंस के टूटे हुए शीशे औऱ ज़मीन पर पड़े ये डंडे पत्थर आदि साफ बता रहे हैं कि यहाँ आखिर कितना उत्पात मचाया गया होगा। जानकारी के मुताबिक कैट्स कर्मियों के साथ मारपीट की ये वारदात मंगोलपुरी एल ब्लॉक में बीती रात करीब 9 बजे हुई। जब शहजाद नामक एम्बुलेंस कर्मचारी अपने चालक के साथ मंगोलपुरी एल ब्लॉक स्थित बारात घर की तरफ एम्बुलेंस से जा रहा था। तभी शहज़ाद से एक झपटमार ने जबरन टेब छीनने की कोशिश की थी। विरोध करने पर हाथापाई भी हुई। बदमाश को पब्लिक की सहायता से कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। जिसकी बुरी तरह आए पिटाई की। इस बीच बदमाश ने अपने दो दर्जन से ज्यादा साथी हूला लिए। जिन्होंने आते ही खड़ी एम्बुलेंस पर पथराव शुरू कर दिया। वो एक दूसरे से सभी को मारने की बात कहकर पथराव कर रहे थे। कि कर्मचारियों को बदमाशों ने लात घूसों से बुरी तरह से पीटा। पुलिस जब तक मोके पर पहुच पाती। आरोपी फरार हो गए।
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के बीच देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते मामलों के लिए UP और कई अन्य राज्यों से सैकड़ो कैट्स एम्बुलेंस और कैट्स कर्मी अपनी सेवा देने के लिए यहां ड्यूटी पर आए हुए हैं और प्रशासन की तरफ से इनके रहने खाने की व्यवस्था दिल्ली के अलग अलग इलाको में बने सामुदायिक केंद्रों में कई गयी है। दिल्ली के मंगोल पूरी स्थित कई सामुदायिक केंद्रों में कैट्स कर्मियों के अस्थाई बेस बनाये गए हैं। जहां मंगोल पूरी स्थित L ब्लॉक पर इनके साथ ये घटना घटी है। वहीं एक कैट्स कर्मी ने बताया कि वारदात के समय उन लोगो को डयूटी चेज करनी थी और वो लोग खाना खा रहे थे कि अचानक से आये बदमाशो ने उनपर हमला कर दिया। और आय3 दिन उंसके यहाँ छीना छपती की कोशिश की जाती है और उल्टा पुलिस उन्हें ही धमका रही है। वहीं इस हमले के कई कैट्स कर्मी भी घायल हो गए हैं जिनमे से 2 की हालात गंभीर बताई जा रही है।
बरहाल सभी घायलों को मंगोल पूरी स्थित संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया है जहाँ 2 की हालत गंभीर बताई गयी है। और करीब 4 कर्मचारियों को पुलिस ने संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस फरार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। लेकिन जिस तरह से कई कई महीनों से यहां अपने परिवार से दूर दूसरे प्रदेशो से आये हुए इन कैट्स कर्मियों के साथ ऐसा बर्ताव किया गया है उससे ये काफी आहात हैं। और अब ये यहाँ अपने लिए सुरक्षा की मांग कर रहे है। जो बिल्कुल जायज भी है।
Leave a Reply