दिल्ली का प्रदूषण देख नेहरा ने छोड़ा शहर
लेकिन एक नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली में पहले टी-20 के रूप में अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले तेज गेंदबाज आशीष नेहरा तो और भी एक कदम आगे निकल गए. इस प्रदूषण की वजह से उनके परिवार को मुंबई में शरण लेने को मजबूर होना पड़ा.
इस समय भारत और श्रीलंका के बीच कोलकाता में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में कमेंट्री कर रहे आशीष नेहरा ने टेलीग्राफ से कहा, ‘इस समय दिल्ली एक शहर नहीं बल्कि गैस चैंबर ज्यादा बना हुआ है. यह वाकई में बेहद खराब है और इससे समस्या बढ़ती जा रही है. अफसोस की बात है कि इस समस्या से निपटने के लिए कुछ खास नहीं हो रहा है.’
नेहरा ने कहा, ‘प्रदूषण की समस्या सालों साल और बिगड़ती जा रही है, लेकिन इस हद तक नहीं पहुंची थी. इन दिनों चिकित्सा जगत भी इसको लेकर चिंतित है. अपने बच्चों (बेटा आरुष और बेटी आरियाना) के स्वास्थ्य की वजह से पत्नी रुश्मा और मैं करीब एक सप्ताह पहले मुंबई शिफ्ट हो गए थे. हमने एक अपार्टमेंट किराए पर लिया है, जिसमें इस माह के अंत तक रहेंगे. इस दौरान जहीर खान की शादी के फंक्शन भी खत्म हो जाएंगे. ‘
Leave a Reply