दिल्ली कांग्रेस की मीडिया प्रमुख पद से पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा का इस्तीफा

[object Promise]

नई दिल्ली । शर्मिष्ठा मुखर्जी पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी ने दिल्ली कांग्रेस मीडिया प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है। शर्मिष्ठा ने आज ही अपने पद से इस्तीफा दिया। हालांकि वो महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनी रहेंगी। शर्मिष्ठा की जगह रमाकांत गोस्वामी ने ली है।

बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बनी कमेटियों में जगह नहीं मिलने के बाद शर्मिष्ठा मुखर्जी ने यह फैसला लिया।

आम चुनाव के लिए दिल्ली मीडिया कोऑर्डिनेशन कमेटी में शर्मिष्ठा की जगह पर रमाकांत गोस्वामी को चुना गया है। शर्मिष्ठा मुखर्जी के इस्तीफे की यही वजह बताई जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *