दिल्ली : अब युवक ने चलाई शाहीन बाग में गोली, दो दिन पहले जामिया में हुई थी फायरिंग

[object Promise]

नई दिल्ली। राजधानी के जामिया इलाके में हुई फायरिंग के दो दिन बाद आज शनिवार को शाहीन बाग में भी पुलिस बैरिकेड के पास फायरिंग हुई। आरोपी जय श्रीराम के नारे लगा रहा था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का नाम कपिल गुर्जर है और वह पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा गांव में रहता है।

शाहीन बाग थाने ले जाकर कपिल गुर्जर से पूछताछ की जा रही है। पकड़े जाने के बाद उसने कहा कि इस देश में सिर्फ हिंदुओं की चलेगी। बताया जा रहा है कि उसे सरिता विहार थाने ले जाया गया है। दिल्ली पुलिस के डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि यह शख्स हवा में फायरिंग कर रहा था, जिसे तुरंत धर लिया गया।

इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के जामिया इलाके में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध कर रहे छात्रों पर एक नाबालिग ने गोली चला दी थी जिसे पुलिस ने मौके पर हिरासत में ले लिया था। उसकी गोली से छात्र शादाब घायल हो गया था। उल्लेखनीय है कि शाहीन बाग में लगभग 45 दिन से नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *