दिग्विजय की हार के बाद मिर्ची बाबा गायब, लोग ढूंढ रहे मिर्ची बाबा को

दिग्विजय की हार के बाद मिर्ची बाबा गायब, लोग ढूंढ रहे मिर्ची बाबा को

नई दिल्ली।   लोकसभा चुनावों में मोदी सरकार ने देश की सत्ता पर फिर से अपना कब्जा कर लिया है। चुनावी नतीजे आने के बाद देश के लोग मिर्ची बाबा यानि महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद को ढूंढ रहे है।

बता दें कि ये वही मिर्ची बाबा हैं, जिन्होंने दिग्विजय सिंह की जीत के लिए लाल मिर्च का हवन किया था। लोकसभा चुनाव में भोपाल से दिग्विजय सिंह की जीत के लिए मिर्ची बाबा ने महायज्ञ किया था। इसी के साथ कम्प्यूटर बाबा ने भी दिग्विजय की जीत का संकल्प लिया था। दिग्विजय की जीत के लिए महायज्ञ के दौरान हवन में कुल 5 क्विंटल मिर्च डाली गई थी। मिर्ची बाबा ने कहा था कि मिर्ची हवन करने से दिग्विजय सिंह की जीत सुनिश्चित होगी। साथ ही यह संकल्प भी लिया था कि अगर दिग्विजय सिंह नहीं जीते, तो वो जिंदा जल समाधि ले लेंगे।

भोपाल से चुनावी नतीजे आने के बाद मिर्ची बाबा की भविष्यवाणी फेल साबित हुई। दिग्विजय सिंह को प्रज्ञा ठाकुर ने भारी मतों के साथ हरा दिया। दिग्विजय की हार के बाद अब लोग मिर्ची बाबा को ढूंढ रहे है। जिन्होंने कहा था कि अगर दिग्विजय सिंह नहीं जीते, तो वो जिंदा जल समाधि ले लेंगे। मिर्ची बाबा अब गायब हो गए है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *