दारोगा के लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला के सिर में अवैध असलहा से गोली लगने से मौत, आत्महत्या या मर्डर ?

[object Promise]

लखनऊ । फैजाबाद रोड स्थित

[object Promise]
दारोगा के लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला के सिर में अवैध असलहा से गोली लगने से मौत, आत्महत्या या मर्डर ?

में रविवार को दारोगा राहुल राठौर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही  39 वर्षीय ममता सिंह की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल पर रहने वाले दारोगा राहुल राठौर लखनऊ के साइबर सेल में तैनात थे। वर्तमान में ललितपुर साइबर सेल में तैनात है लेकिन कुछ दिन से ममता के साथ फ्लैट में था।

ओमेगा अपार्टमेंट में रह रहे राहुल और ममता लोगों से खुद को पति पत्नी बताते थे। हालांकि राहुल की पहले शादी हो चुकी थी और कुछ दिन पहले उनका पहली पत्नी से साइबर सेल के दफ्तर में विवाद भी हुआ था। राहुल कुछ दिन की छुट्टी लेकर आए थे और ममता के साथ ओमेगा अपार्टमेंट में रह रहे थे। रविवार को राहुल, ममता और उनका नौकर घर में मौजूद थे। राहुल के मुताबिक नौकरानी जब सुबह की चाय बनाकर उन्हेंं देने गई और दरवाजा खटखटाया तो वह भीतर से बंद था।

इसके बाद वह राहुल को बताकर अन्य काम करने लगी। राहुल ने कई बार दरवाजे पर दस्तक दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने नीचे गाड़ी साफ कर रहे नौकर व सिक्योरिटी गार्ड को ऊपर बुलाया। एक गार्ड ने खिड़की का शीशा तोड़कर किसी तरह दरवाजे की सिटकनी खोली। इसके बाद राहुल भीतर कमरे में गए, जहां ममता खून से लथपथ पड़ी थी। ममता ने बाएं कनपटी पर गोली मारी थी।

[object Promise]
दारोगा के लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला के सिर में अवैध असलहा से गोली लगने से मौत, आत्महत्या या मर्डर ?

राहुल ने सबसे पहले चौकी इंचार्ज बीबीडी को घटना की जानकारी दी और ममता को लेकर चंदन अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने ममता को मृत घोषित कर दिया। ममता गर्भवती थी। छानबीन में सामने आया है कि ममता के सिर में जिस असलहे से गोली लगी थी, वह अवैध है। पुलिस ने कमरे से अवैध असलहा बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि ममता की डायरी से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें ममता ने खुद को अकेला महसूस करने की बात लिखी थी।

ममता भी शादीशुदा थी और अपने बच्चों से अलग होकर राहुल के साथ रह रही थी। पिता को संबोधित नोट में ममता ने जिक्र किया है कि वह सबसे दूर हो गई है, उसका रिश्ता घरवालों से भी टूट गया है। अब कोई उसकी परवाह नहीं करता। मेरे रहने या न रहने से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं जिंदगी से परेशान हो गई हूं। बहुत तकलीफ में हूं। मैं आत्महत्या कर रही हू?। मेरी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है।

पूर्व में तीन लोगों से हुआ था अलगाव

बताया जा रहा है कि ममता का पूर्व में तीन लोगों से अलगाव हो चुका था। ममता के बच्चे भी हैं, जो पिता के साथ अलग रहते हैं। ममता के पहले पति पवन मुंबई में रहते थे। पवन से अलग होकर ममता पुणे निवासी शैलेन्द्र सिंह के साथ रहने लगी थी। हालांकि बाद में वह हरदोई निवासी एक युवक के साथ रहने लगी। हरदोई निवासी युवक ने ममता पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। पुलिस ने ममता को जेल भी भेजा था। पुलिस ने ममता के पिता को फोन कर जब घटना की जानकारी दी तो उन्होंने शव लेने से इन्कार कर दिया और कहा कि ममता से उनका कोई संबंध नहीं है। इसके बाद पुलिस ने पवन से संपर्क कर उन्हेंं बुलाया। ममता रेलवे में संविदा पर तैनात थी।

गोली मार लेने की कहती थी बात

पुलिस ने राहुल के घर में काम करने वाले नौकर व नौकरानी से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि ममता अक्सर खुद को गोली मारने की बात कहती थी। नौकर ने भी पुलिस को यही बताया है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। फॉरेंसिक और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कई सवालों के जवाब मिल सकेंगे।

आत्महत्या पर उठ रहे सवाल

पुलिस का कहना है कि ममता ने अपना कमरा भीतर से बंद कर अवैध तमंचे से खुद को गोली मार ली। कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें ममता ने जिंदगी से परेशान होकर खुदकुशी करने का जिक्र किया है। हालांकि, हालात पूरी तरह से संदिग्ध लग रहे हैं। पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने सुसाइड नोट की लिखावट की फॉरेंसिक जांच कराने के आदेश दिए हैं। इस पूरे प्रकरण में कई सवालों के जवाब मिलने बाकी हैं। ममता ने बाएं कनपटी पर गोली मारी थी, जबकि वह दाएं हाथ से सारा काम करती थी। पुलिस ने जब कमरे की छानबीन की तो असलहा दायीं तरफ मिला। यही नहीं बड़ा सवाल यह भी है कि ममता के पास अवैध असलहा कहां से आया। फिलहाल पुलिस राहुल राठौर से पूछताछ कर रही है। पुलिस हत्या, आत्महत्या व हादसा समेत अन्य पहलुओं पर पड़ताल कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *