नई दिल्ली. गुजरात के कच्छ में हर तरफ मातम पसरा हुआ है। गांव के नौ युवक मकर संक्रांति पर मोटा गुंदाणा गांव अपनी कार से निकले थे. लोरिया गांव के पास उनकी कार की टक्कर एक निजी बस से हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार सभी नौ युवकों की मौत हो गई. भुज के जब सभी शवों को गांव लाया गया तो हर किसी की हिम्मत ने जवाब दे दिया।
कभी कभी कुछ खबरें ऐसी होती है जो इंसान के दिल और दिमाग को हिला कर रख देती हैं. गुजरात के कच्छ में जब नौ युवकों के शव पहुंचे तो हर किसी की आंखों से आंसू बह निकले. गांव में किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि कभी ऐसा दिन देखना पड़ेगा। शव के साथ लाए गए उनके सामान में लड़कों के मोबाइल फोन भी थे।
मोबाइल में कैद फोटो को देखने के बाद किसी को भी उम्मीद नहीं रही होगी कि यह इन लड़कों की आखिरी सेल्फी होगी. सेल्फी में सभी लड़के काफी खुश नजर आ रहे हैं।
नौ अर्थियां एक साथ निकलीं तो हर किसी की आंखों से आंसू बह निकले. मरने वाले युवकों में छह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे. इन युवकों में से एक हार्दिक बांभरोलिया की 22 जनवरी को शादी होने वाली थी।
Leave a Reply