चामराजनगर । कर्नाटक के चामराजनगर जिले में स्थित गुंडलुपेटे के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक शख्स ने अपने पूरे परिवार को खत्म कर दिया है । शख्स ने बीच सड़क पर अपने परिवार के चार सदस्यों को गोली मारकर खुद भी गोली मार ली। यह मामला गुंडलूपेट इलाके में शुक्रवार सुबह हुई। एक शख्स ने पहले अपने माता-पिता को, फिर अपनी पत्नी और बेटे को गोली मारकर खुद को गोली मार ली।
जानकारी के मुताबित शख्स ने पहले अपने माता-पिता, फिर पत्नी और बेटे को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली। सभी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटनास्थल पर ही पांचों लोगों की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं।
पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि घटना ऊटी रोड पर हुई। ओम प्रकाश नाम का व्यक्ति मैसुरू का रहने वाला था। उसने अपने परिवार के लिए मैसुरू से लगभग 60 किलोमीटर दूर गुंडलूपेट में नंदी लॉज में एक कमरा बुक किया था। यहां पर गुरुवार को अपने परिवार के साथ पहुंचा था। उसने बताया था कि वह अपने परिवार के साथ गुंडलूपेट घूमने आया है।
शुक्रवार को वह लॉज से अपनी मां, पिता, पत्नी और बेटे के साथ बाहर निकला। पांचों लॉज से लगभग एक किलोमीटर दूर एक प्राइवेट स्कूल के पास पहुंचे थे। तभी अचानक ओम प्रकाश ने अपनी रिवॉल्वर निकाली परिवार परफायरिंग करना शुरू कर दिया। सुबह-सुबह बीच सड़क हुई इस घटना को लेकर कोई कुछ समझ नहीं पाया।
ओम प्रकाश ने अपने माता-पिता, पत्नी और बेटे को मारने के बाद खुद को गोली मारकर जान दे दी। खुलेआम बीच सड़क हुई इस फायरिंग के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर ही पांचों लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से हत्या में प्रयोग की गई रिवॉल्वर भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
Leave a Reply