त्तर प्रदेश के अमेठी में भाईचारे के त्यौहार होली पर कुछ लोगों ने खेली खून की होली

[object Promise]

दरअस्ल, घटना जिले के मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के फूला गांव की है। जानकारी के अनुसार, हुआ ये की गांव के कुछ अराजकतत्वों ने होलिका दहन के मौके पर शराब पी रखी थी। वो सभी देर रात गांव के छेदी लाल बढ़ई की दुकान पर पहुंचे और छप्पर उठाकर होलिका में जलाने के लिए ले जाने लगे। इस पर दुकान पर काम करने वाले बढ़ई ने विरोध किया तो अराजकतत्वों ने पहले उसे पीटा फिर वह भागकर गौशाला पहुंचा जिसमें पिटाई का बिरोध गौशाला के चौकीदार ने किया

जिसपर वह लोग चौकीदार छेदीलाल को पीट-पीट कर मार डाला। मृतक के पुत्र भवानी प्रसाद ने बताया कि मेरे पिता गौशाला में चौकीदार हैं, और साइड मे बढ़ई की दुकान थी उनकी। उस दुकान से छप्पर ले जा रहे थे होलिका दहन में जलाने के लिए ले जा रहे थे 5-6 लोग। दुकान पर काम करने वाले बढ़ई ने विरोध किया तो मारे-पीटे। वो गौशाला गेट तक आ गया तो गौशाला के दोनो चौकीदार गेट पर आ गए। तो बदमाश उनको छोड़कर दोनों चौकीदार को मारने लगे। कल्लू पुत्र राम खेलावन, राकेश पुत्र परमेश्वर, परीदीन का पुत्र कल्लू और 4-6 लोग थे। जब चीखने चिल्लाने की आवाज आई तो हम लोग मौके पर पहुंचे तो वह लोग भागे। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

वहीं अपर पुलिस अधीक्षक बिनोद कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बिधिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *