तीन दशक में अपर मिडिल क्लास वालों का देश होगा भारतः विश्व बैंक

तीन दशक में अपर मिडिल क्लास वालों का देश होगा भारतः विश्व बैंक

 

 

देश में प्रति व्यक्ति आय में हो रही वृद्धि की तारीफ करते हुए विश्व बैंक की CEO क्रिस्टलीना जॉर्जिया ने शनिवार को कहा कि उन्हें इसमें कोई शक नहीं दिख रहा है कि भारत 2047 तक उच्च मध्यम आय वाला देश होगा. उस वक्त वह अपनी आजादी की सौंवीं वर्षगांठ मना रहा होगा.

प्रवासी भारतीय केंद्र में इंडियाज बिजनेस रिफॉर्म्स सम्मेलन में जॉर्जिया ने कहा कि पिछले तीन दशकों से भारत की प्रति व्यक्ति आय चार गुना बढ़ गई है. इसमें कोई शक नहीं है कि 2047 में जब भारत अपनी स्वतंत्रता का शताब्दी समारोह मना रहा होगा, उस समय वह एक उच्च-मध्य आय वाला देश होगा.

जॉर्जिया ने भारत में व्यापार करने की आसानी के मामले में 30 पायदान की छलांग की भी तारीफ की.  उन्होंने कहा कि हम यहां एक बहुत प्रभावशाली उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए हैं. पिछले 15 सालों में व्यापार करने में आसानी के मामले में अचानक महज एक साल में 30 पायदान की छलांग बहुत दुर्लभ है. जैसे कि क्रिकेट में शतक लगाना मुश्किल है.

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के लिए उनकी प्रशंसा की, जिसके कारण व्यापार करने की आसानी में भारत की रैंकिंग बढ़ी है. विश्व बैंक की CEO ने कहा, “आज गुरु नानक की जयंती भी है, जो मुझे उनके शब्दों की याद दिलाता है. जो बीज बोया जाता है, उसी का पौधा उगता है.”यह भी पढ़ें-
भारत की ईज ऑफ डूइंग रेटिंग सुधरने से आपको होंगे ये चार फायदे!
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर राहुल का तंज, लिखा- ‘जेटली, ये ख्याल अच्छा है’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *