तिहाड़ प्रशासन शुरू करेगा रेडियो चौपाल , जेल में बंद कैदी भी पूछ पाएंगे अपने मन में उठ रहे सवाल

[object Promise]

नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में बंद कैदियों के पास हमेशा उनके मामलें, प्रक्रिया या कानून से संबंधित कई सवाल होते हैं। लेकिन वो सवाल बस उनके मन में ही दबकर रह जाते हैं। क्योंकि उन्हें उनके सवालों को पूछने के लिए उचित मंच नहीं मिलता। ऐसे में इन कैदियों को अब एक ऐसा उचित मंच मिला है जहां वह अपने मन में उठ रहे सभी सवालों के जवाब पा सकतेे हैं।

[object Promise]
दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने जेल प्रशासन की मदद से एक रेडियो कार्यक्रम कानून की चौपाल की शुरूआत की है। इस चौपाल में दो सत्र आयोजित किए जाएंगे। पहले सत्र में कानून से संबंधित विषयों पर जानकारी दी जाएगी। दूसरा प्रश्नोत्तर सत्र होगा।

दरअसल, दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने जेल प्रशासन की मदद से एक रेडियो कार्यक्रम कानून की चौपाल की शुरूआत की है। इस चौपाल में दो सत्र आयोजित किए जाएंगे। पहले सत्र में कानून से संबंधित विषयों पर जानकारी दी जाएगी। दूसरा प्रश्नोत्तर सत्र होगा। कैदी इसमें अपने मन में उठ रहे प्रश्न भी पूछ सकेंगे। उसके लिए उन्हें अपने अधीक्षक को पहले अपने सवाल लिख कर देने होंगे।

जिसके बाद वो सवाल एफएम रेडियो ऑपरेटर के पास जाएगा। जिसके बाद दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सदस्य इन सवालों के जवाब देंगे। जिससे सभी कैदियों को संबंधित सवाल की जानकारी मिल जाएगी। वहीं, प्रश्न पूछने के लिए कैदी प्रश्न के साथ अपना नाम लिखने के लिए बिल्कुल भी बाध्य नहीं होगा।

 

दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने फिलहाल कैदियों को कानूनी जानकारी देने के लिए छह विषय चुने हैं। जिसमें जमानत, पैरोल, फरलो, जेल में अच्छे व्यवहार के फायदे, जेल के कानून व अन्य विषयों पर जानकारी दी जाएगी। वहीं, जरूरत पड़ने पर कैदियों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित अधिकारी को भी इस रेडियों कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा।

शनिवार को तिहाड़ जेल की जेल संख्या चार, सात और मंडोली जेल की जेेल संख्या 11 और 12 में दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सदस्य सचिव कंवलजीत अरोड़ा, विशेष सचिव गौतम मनन, दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के नई दिल्ली जिले के सचिव चंद्रजीत सिंह और तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल की मौजूदगी में इस कार्यक्रम की शुरूआत हुई है। फिलहाल इसकी सुविधा केवल तिहाड़ जेल की जेल संख्या चार, सात और मंडोली जेल की जेल संख्या 11, 12 में रह कैदियों को ही मिलेगी। धीरे-धीरे तिहाड़ की सभी जेलों में बंद करीब दस हजार कैदियों को इसकी सुविधा मिलने लगेगी।

तिहाड़ में एफएम रेडियों पहले से ही शुरु है। समय-समय पर इसपर कोरोना महामारी को लेकर जागरूकता दी जा रही है। लेकिन अब इसमें हर हफ्ते दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सदस्य कैदियों को कानूनी जानकारी देने के लिए कानून की चौपाल कार्यक्रम आयोजित करेंगे। यह कार्यक्रम करीब आधे घंटे का होगा। कैदी इसमें कानूनी जानकारी लेने के साथ ही अपने मन में उठ रहे प्रश्न भी पूछ सकेंगे।

संदीप गोयल, महानिदेशक, तिहाड़ जेल

कानूनी चौपाल कैदियों को उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराएगी। साथ ही उनकी व्यक्तिगत परेशानियों का भी हल ढूंढने की कोशिश करेगी। ये कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा। शीघ्र ही हम इस कार्यक्रम को दिल्ली की सभी जेलों में शुरू करेंगे।

  • गौतन मनन, विशेष सचिव, दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *