चेन्नई, एएनआइ। सुपरस्टार रजनीकांत आज यानी सोमवार को अपनी पार्टी मक्कल मद्रम के साथ अहम बैठक कर रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। तमिलनाडु में गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बाद वहां की राजनीति में चुनाव को लेकर सभी दलों में संक्रियता बढ़ गई है। ऐसे में सभी के मन में यही सवाल चल रहा है कि रजनीकांत चुनावी जंग में मैदान में आएंगे या नहीं? अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसे में रजनीकांत की राजनीति में एंट्री को लेकर संशय बना हुआ है। आज एक्टर ने शहर के राघवेंद्र हॉल में रजनी मक्कल मंडराम के जिला सचिवों के साथ बैठक की।
2 सालों से राजनीति में हैं एक्टिव
बता दें कि एक्टर रजनीकांत पिछले दो सालों से राजनीति में सक्रिय बने हुए हैं, लेकिन,अधिकारिक तौप से अभी तक उन्होंने राजनीति में एंट्री नहीं ली है। हालांकि पिछले साल एक्टर कमल हासन और रजनीकांत ने एक साथ काम करने की इच्छा भी जताई थी। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि इस साल विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों का गठबंधन हो सकता है।
Leave a Reply