डोनाल्ड ट्रंप को पीछे छोड़ा नरेन्द्र मोदी ने

[object Promise]

गुजरात चुनाव के परिणामों पर नजर डालें तो कह सकते हैं कि श्मोदी मैजिकश् कमजोर तो हुआ है, लेकिन लोकप्रियता की बात करें तो भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पीछे छोड़ दिया है।

आठ भाषाओं में किए गए वेबदुनिया के वार्षिक ऑनलाइन सर्वेक्षण में अंतरराष्ट्रीय स्तर मोदी को कोई भी नेता चुनौती देता नजर नहीं आया। हिन्दी पाठकों की बात करें तो 77 फीसदी से ज्यादा ने मोदी को दुनिया की लोकप्रिय हस्ती बताया, वहीं ट्रंप के पक्ष में मात्र 10 फीसदी लोगों ने अपनी राय जाहिर की।

चैंकाने वाली बात यह रही कि तमिल के पाठकों ने मोदी के मुकाबले ट्रंप को ज्यादा पसंद किया। यहां 28 फीसदी से ज्यादा लोगों ने ट्रंप को दुनिया की सबसे चर्चित हस्ती माना तो मोदी के पक्ष में 24 प्रतिशत लोगों ने अपना वोट दिया। ब्लादिमीर पुतिन इस सूची में तीसरे स्थान पर रहे।

गुजराती भाषियों में यूं तो मोदी का पलड़ा भारी रहा, लेकिन मात्र 39 प्रतिशत लोगों ने ही उनके पक्ष में वोट किया। इन लोगों ने ट्रंप के मुकाबले चीन के मुखिया शी जिनपिंग को ज्यादा पसंद किया। जिनपिंग के पक्ष में जहां 12 फीसदी लोगों ने वोट किया, वहीं ट्रंप के पक्ष में माघ्त्र 8 फीसदी लोग ही दिखे।

वहीं मराठी, कन्नड़, मलयालम, तेलुगू और अंग्रेजी में क्रमश: 86ः, 73ः, 40ः, 46ः और 82 प्रतिशत लोगों ने मोदी के पक्ष में वोट किया। इस सूची में मार्क जुकरबर्ग, किम जोंग उन, सऊदी अरब के किंग सलमान, थेरेसा मे जैसी हस्तियां शामिल थीं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *