संस्था परिवार द्वारा चलाए जा रहे इस “स्वच्छता जन जागरूकता महा अभियान” के अन्तर्गत आज दिनाॅक २ मार्च २०२१ दिन मंगलवार को उन्नाव शहर के उच्च प्राथमिक विद्यालय,लोहार खेड़ा में “स्वच्छता उद्बोधन कार्यक्रम” सम्पादित हुआ ।
आज के इस “स्वच्छता उद्बोधन कार्यक्रम” के माध्यम से उक्त विद्यालय के छात्र तथा छात्राओं को संस्था के संस्थापक/सामाजिक कार्यकर्ता शैलेन्द्र पाण्डेय,”जिला उपाध्यक्ष” डॉ०अंशुमान अग्निहोत्री जी ने “स्वच्छता के प्रति” जागरूक किया ।
“स्वच्छता उद्बोधन कार्यक्रम” के समापन के पश्चात संस्था परिवार की ओर से छात्र तथा छात्राओं को “पाठ्य सामग्री” भेंट की गई ।
“स्वच्छता उद्बोधन कार्यक्रम” में उक्त विद्यालय की प्रधान शिक्षिका श्री मती सुनीता जी तथा शिक्षिका श्री मती रश्मि सिंह जी,श्री मती प्रियंका बृजेश जी,श्री मती प्रिन्शी दीक्षित जी,अनुदेशिका श्री मती अर्चना पाण्डेय जी उपस्थित रहीं ।
Leave a Reply