डीजल-पेट्रोल,रसोई घरेलू गैस सिलेंडर दामो में बढ़ती महंगाई को लेकर सपाइयों ने सौपा ज्ञापन

[object Promise]

रिपोर्ट:हर्ष यादव

[object Promise]

अमेठी। डीजल-पेट्रोल,रसोई घरेलू गैस सिलेंडर दामो में बेतहाशा वृद्धि,किसान विरोधी काला कानून, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण, हत्या, लूट,बलात्कार,छिनैती,अपहरण, भ्रष्टाचार, महिलाओ,व्यापारियों का उत्पीड़न, ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और कहा कि प्रदेश और देश मे भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से आम जन मानस के साथ सभी वर्ग त्रस्त व अपने आपको ठगा,असुरक्षित महसूस कर रहा है ,जनहित में हम समाजवादी लोग आपका ध्यान निम्न बिंदुओं पर आकर्षित कराते हुए हस्तक्षेप की मांग करते है !
1.केंद्र में भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण लगातार डीजल-पेट्रोल व घरेलू गैस सिलेंडर में बेतहाशा वृद्धि व विभिन्न वस्तुओं पर बढ़ती मंहगाई के कारण आम जनमानस के सामने संकट उत्पन्न हो गया है।2.केंद्र सरकार द्वारा लाये गए नए कृषि कानून से किसानों उनकी फसलों का उचित मूल्य नही मिल पायेगा,सरकार ऐसे काले कानून को वापस ले।3.योगी सरकार में हत्या ,लूट,छिनैती,डकैती अपहरण,बलात्कार में आई बाढ़ व ध्वस्त कानून व्यवस्था पर अंकुश लगाया जाय। 4.केंद्र में भाजपा सरकार की गलत नीति निजीकरण से बड़े पैमाने पर बेरोजगारी,भ्रष्टाचार, महगांई ,तानाशाही सरकारी संस्थाओं पर हिटलरशाहों के कब्जे पर अंकुश लगाया जाए !
5.प्रदेश-देश मे आजादी के बाद भाजपा राज में बेरोजगारी सबसे ज्यादा बढ़ी है,रोजगार के नाम पर युवाओं के हाँथ में झुनझुना पकड़ा दिया गया है !
6.महिलाओं ,व्यापारियों के ऊपर उत्पीड़न पर अंकुश लगाया जाय !

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *