डीएम व एसपी ने अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध…….डीएम।

मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं सहित सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम करने के दिए निर्देश।

बिना किसी प्रलोभन व दबाव के निर्भीक होकर मतदान करने की किया अपील।

अराजक तत्वों को चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्यवाही करने के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व अन्य अधिकारियों ने भी किया अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण।

अमेठी। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए आज जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से थाना मुंशीगंज अन्तर्गत अतिसंवेदनशील, अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां पर मूलभूत सुविधाओं सहित सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, साथ ही मतदान में विघ्न पहुंचाने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व अन्य अधिकारियों द्वारा भी अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया है। आज डीएम व एसपी ने आज ग्राम पंचायत सरायखेमा, जलामा व उलरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है चुनाव के दौरान यदि किसी भी व्यक्ति के द्वारा लोकशांति व कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया जाएगा तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान डीएम व एसपी ने मौजूद लोगों से बिना किसी प्रलोभन के व दबाव में ना आकर निर्भीक होकर मतदान करने की अपील किया। उन्होंने गुंडा, हिस्ट्रीशीटर व अन्य अराजक तत्वों को चिन्हित कर उन पर 107/16 की कार्यवाही करते हुए पाबंद करने के निर्देश दिए, साथ ही चुनाव में माहौल बिगाड़ने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जो लोग जिला बदर किए गए हैं वह निर्धारित अवधि तक जनपद की सीमा से बाहर रहे। अवैध शराब को लेकर उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी प्रत्याशी अवैध शराब का उपयोग न करें, अवैध शराब का उपयोग करते पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शत-प्रतिशत शस्त्र जमा कराने की कार्यवाही की जाए साथ ही कोई भी व्यक्ति बिना परमिशन के शस्त्र लेकर न घूमें। उन्होंने चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को निर्देश दिए कि चुनाव का प्रचार प्रसार आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए करें, सार्वजनिक संपत्ति पर पोस्टर, बैनर इत्यादि ना लगाएं, निजी संपत्ति पर पोस्टर, बैनर लगाने हेतु भवन स्वामी की अनुमति लेने के उपरांत ही लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान यदि किसी के भी द्वारा लोकशांति तथा कानून व्यवस्था को भंग करने का प्रयास किया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *