डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य : अफवाह फैलाने की ऑटोमेटिक मशीन बन चुका है विपक्ष

[object Promise]

प्रयागराज, विपक्ष इन दिनों अफवाह फैला रहा है। लोगो को भ्रमित करने में जुट है। यूं कहिए अफवाह फैलाने की ऑटोमेटिक मशीन बना है विपक्ष। यह कहना है उप मुख्यमंत्री केशव प्रशाद मौर्य का। उन्होंने ट्वीट कर यह बात कही। यह भी लिखा है कि सपा, बसपा, कांग्रेस और टीएमसी जैसे दल कागज की नाव की तरह हैं।

[object Promise]
इनका कोई भविष्य नहीं है। पहले सर्जीकल स्ट्राइक फिर एयर स्ट्राइक उसके बाद सीएए अब किसानों को भ्रम जाल में डाला जा रहा है। इन सब के बावजूद देश का हर नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। सभी को प्रधामनंत्री की नीतियां पसन्द हैं।

नकारात्मक राजनीति कर रहा है विपक्ष

इनका कोई भविष्य नहीं है। पहले सर्जीकल स्ट्राइक फिर एयर स्ट्राइक उसके बाद सीएए अब किसानों को भ्रम जाल में डाला जा रहा है। इन सब के बावजूद देश का हर नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। सभी को प्रधामनंत्री की नीतियां पसन्द हैं। देश के साथ दुनिया इस समय भारत की ओर देख रही है। विपक्ष नकारात्मक राजनीति कर रहा है। यहाँ तक कि देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगो के साथ भी विपक्ष खड़ा हो रहा है। वर्तमान मोदी सरकार किसानों को खुशहाल करने में जुटी है। नए कृषि कानून उसी के लिए बने है। प्रत्येक किसान की आय दो गुनी हो उसके लिए अलग अलग चरण में कदम उठाए जा रहे हैं।

किसान नई नीति और सरकार के साथ

सभी किसान नए कानून का समर्थन कर रहे हैं। वह नई नीति और सरकार के साथ है। कोई भी वास्तविक किसान सड़क पर नही है। वह अपने खेत मे जुटा है। विपक्ष उसके काम को रुकवा कर सड़क पर लाने की कोशिश कर रहा है। यह विपक्ष की नकारात्मक हरकत है। आखिर अब तक किसान क्यों आत्महत्या करते रहे। क्यो वर्षो से किसान गरीब है। इन सवालों का जवाब विपक्ष क्यो नही देता। कांग्रेस को खास तौर पर उसका उत्तर देना चाहिए। फिलहाल नए कानून को लेकर केंद्र और रदेश सरकार स्थिति की स्पस्ट करने के लिए तैयार है। कव्ही भी कोई भी संदेह हो तो जवाब जरूर मिलेगा। देश मे अभी जिम्मेदार और लोगो के प्रति जवाबदेह सरकार है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *