ठंड से कांपी दिल्ली,दिसंबर में 118 साल में दूसरी बार आई ऐसी सर्दी

[object Promise]

नई दिल्ली। देश की राजधानी सहित पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में हैं। दिल्ली में लुढ़कते पारे से कंपकंपाने वाली ठंड बढ़ती जा रही है। दिल्ली में दिसंबर की सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है। दिल्ली में 1901 के बाद दूसरी बार ऐसी ठंड पड़ रही है। दिसंबर के माह में सबसे ज्यादा सर्दी हो रही हो।

मौसम विभाग ने बताया कि इस साल के आखिरी दिन तक दिल्ली के तापमान में और गिरावट आ जाएगी। दिल्ली में शुक्रवार सुबह का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री तक पहुंच गया जबकि अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो कि सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम है।

दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लगातार कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में 1997 के बाद से अब तक दिसंबर के महीने में सबसे लंबी अवधि वाले ठंडे दिन का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।

[object Promise]

इससे पहले 1997 में ऐसा हुआ था जब लगातार 17 दिन कड़ाके की सर्दी पड़ी थी।
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि यह 1901 के बाद दूसरा सबसे सर्द दिसंबर है। दिसंबर 1997 में औसत अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक इससे राहत की उम्मीद भी नहीं है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *