ट्रेन 18 यानि वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया लगभग हवाई जहाज के बराबर !

[object Promise]

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस या ट्रेन-18 के प्रस्तावित किराये को घटाने की घोषणा की। अभी चेयर कार का किराया उतनी ही दूरी तय करने वाली शताब्दी ट्रेनों के किराये से 1.4 गुणा अधिक है और एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया प्रीमियम ट्रेन में एसी फर्स्ट क्लास के किराये से 1.3 गुणा अधिक है। ट्रेन में टिकटों की दो क्लास है। एक एक्जीक्यूटिव और दूसरी चेयर कार।

फिलहाल इस ट्रेन का किराया इतना ज्यादा है कि इसका किराया लगभग हवाई जहाज के बराबर है। महंगा किराया होने के कारण किराए को तर्कसंगत बनाते हुए रेलवे ने दिल्ली-वाराणसी सफर के लिए एसी चेयर कार का किराया अब 1850 रुपये की जगह 1760 रुपये, जबकि एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 3520 रुपये की जगह 3310 रुपये करने की घोषणा की है।

वहीं वापसी की यात्रा में चेयर कार के टिकट का किराया 1700 रुपये होगा और एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 3,260 रुपये पड़ेगा। दोनों किराये में कैटरिंग का शुल्क भी शामिल है। दोनों किराये में कैटरिंग का शुल्क भी शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 फरवरी को सेमी-हाई स्पीड ट्रेन को रवाना करेंगे।

इस ट्रेन में दो तरह के टिकट यात्रियों के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। एक्जीक्यूटिव क्लास और चेयर कार। सूत्रों कहा कहना है कि इस ट्रेन में खाने के लिए एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *