UP Tundla By Election Result 2020 Updates: टूंडला विधानसभा सीट पर मतगणना के सात राउंड पूरे हो चुके हैं।
10:30 AM: सातवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी प्रेम पाल सिंह धनगर 3328 वोटों से आगे।
10:05 AM: छठे राउंड में भाजपा प्रत्याशी प्रेम पाल सिंह धनगर 2890 वोटों से आगे।
9:55 AM: पांचवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी प्रेम पाल सिंह धनगर 1565 वोटों से आगे।
9:45 AM: चौथे राउंड में भाजपा प्रत्याशी प्रेम पाल सिंह धनगर 872 वोटों से आगे।
9:35 AM: तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी प्रेम पाल सिंह धनगर 1069 वोटों से आगे।
9:15 AM: दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी प्रेम पाल सिंह धनगर 684 वोटों से आगे।
9:00 AM: पहले राउंड में सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर 54 वोटों से आगे।
अपडेट टूंडला विधानसभा सीट मतगणना 7 राउंड
12744
महाराज सिंह धनगर (सपा)-
9222
संजीव चक (बसपा)-
9416
इस समय आगे है-
बीजेपी 3328 वोट से आगे।
आगरा, टूंडला विधानसभा उपचुनाव में अब फैसले की घड़ी आ गई है। ईवीएम में बंद मतदाताओं के फैसले से क्या कमल खिलेगा या फिर हाथी अब गंवाई हुई सीट पर फिर से चिंघाड़ भरने में कामयाब होगा, या साइकिल के सूरमा 18 साल पुराना इतिहास दोहराएं? मंगलवार दोपहर दो बजे तक जीत की तस्वीर लगभग साफ हो जाएगी। किसकी मनेगी असली दीवाली, इस फैसले को लेकर सब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वर्ष 2017 में दो दशक बाद भाजपा ने टूंडला विस में जोरदार वापसी की थी। विधायक बने प्रो.एसपी सिंह बघेल को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। दो साल बाद आगरा का सांसद बनने के बाद उनके इस्तीफे से सीट खाली हो गई। उपचुनाव के लिए वैसे तो मैदान में दस प्रत्याशी थे, लेकिन मतदान तक संघर्ष त्रिकोणीय होकर रह गया है। तीन नवंबर को मतदान में 50.23 फीसद वोट पड़े थे। इसके बाद ईवीएम को टूंडला मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया था।
मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली मतगणना के लिए कार्मिकों को सुबह छह बजे बुलाया गया है। मंडी समिति परिसर में गणना के लिए चौदह टेबिलें सजाई गई हैं। पंडाल के दोनों तरफ बेरीकेडिंग की गई है और वहां प्रत्याशियों के मतगणना एजेंट बैठेंगे। वहीं हर राउंड के बाद परिणाम की घोषणा के लिए माइक सिस्टम है। मंडी समिति परिसर में अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही शहर में पुलिस फोर्स तैनात है।
16 टेबिल, 40 राउंड और फिर विजेता की घोषणा
मंडी समिति के लगे पंडाल में 16 टेबिल पर मतों की गणना के 40 राउंड होने हैं। इन राउंड में एक लाख 81 हजार 55 वोटों की गिनती होगी और इसके बाद विजेता का एेेलान किया जाएगा। उपचुनाव में वोटिंग कम होने के कारण हार-जीत का अंतर कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। मतगणना से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक सुबह आठ बजे से शुरू मतगणना में 40 राउंड में गिनती होगी। एक राउंड में दस मिनट का समय लगेगा। इसके बाद ईवीएम बंद कर नई ईवीएम स्ट्रांगरूम से लाई जाएगी। इस हिसाब से शाम चार बजे तक विजेता की घोषणा हो जाएगी। इसके तत्काल बाद विजेता को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
पोस्टल बैलेट से गिनती पहले
सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली मतगणना में सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने जाएंगे। कोरोना काल में वृद्ध और दिव्यांगों के लिए बैलेट लेकर टीम घर पहुंची थी। ऐसे 164 वोट हैं। इनकी गिनती के बाद इलैक्ट्रानिकल ट्रांसमिशन पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए दो टेबिल लगाई गई हैं। इसके लिए तीन राजपत्रित अधिकारियों को लगाया गया है।
इन प्रत्याशियों का आएगा फैसला
1- प्रेमपाल सिंह धनगर-भाजपा- कमल का फूल
2- महाराज सिंह धनगर-सपा- साइकिल
3- संजीव कुमार चक–बसपा-हाथी
4-अशोक कुमार-जन अधिकार पार्टी- डोली
5-धर्मवीर -मौलिक अधिकार पार्टी- सिलाई मशीन
6- भगवान सिंह-भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी-ट्रैक्टर
7-भूपेंद्र कुमार-राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी- गिलास
8-सतीश कुमार-परिवर्तन समाज पार्टी-आटो रिक्शा
9-मिथलेश मझवार-निर्दलीय- एसी
10- सचिन कुमार माइकल डैन-निर्दलीय-कम्प्यूटर
एक नजर
मतदान से मतगणना -360427
विस क्षेत्र में कुल मतदाता-1,81,055 ने किया था तीन नवंबर को मतदान
-1,01,778 पुरुष मतदाताओं ने डाले वोट
-79,276 महिलाओं ने किया मतदान
-16 टेबिल सजाई गई हैं मतगणना के लिए
-40 राउंड की मतगणना से आएगा फैसला
मतगणना परिसर में मोबाइल पर पाबंदी
एडीएम एपी श्रीवास्तव ने बताया कि मतगणना परिसर में मोबाइल प्रतिबंधित है। सभी कार्मिकों और एजेंटों की गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है और मास्क अनिवार्य है। हर राउंड के बाद कंट्रोल रूम से घोषणा की जाएगी। मीडिया कर्मियों के लिए सेंटर बनाया गया है।
विजयी जुलूस पर पूर्णत पाबंदी
उपचुनाव में विजेता की घोषणा के बाद समर्थकों को किसी भी तरह के जुलूस निकालने पर पाबंदी होगी। जिले भर में जीत के खुशी और हार का गुस्से को लेकर पुलिस को अलर्ट किया गया है। मतगणना स्थल के अंदर और बाहर सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को लगाया गया है।
Leave a Reply