टीम इंडिया को झटका, टी20 सीरीज के बाद टेस्ट से बाहर हो सकता है ये चैंपियन खिलाड़ी!

[object Promise]

नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली अहम टेस्ट सीरीज के पहले चिंताजनक खबर आ रही है। पहले टी20 मैच में चोटिल हुए ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं। जडेजा को मिशेल स्टार्क की एक गेंद हेल्मेट पर लगी थी जिसके बाद उनकी जगह बतौर कन्कशन सब्सीट्यूट युजवेंद्र चहल को मैच में शामिल किया गया था।

[object Promise]
कैनबरा टी20 में जडेजा को सिर पर चोट लगने के साथ ही हेमस्ट्रिंग इंजरी भी हुई थी। इस ऑलराउंडर को तीन हफ्ते के लिए क्रिकेट से दूर रहना पड़ सकता है। ऐसे में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले पहले डे नाइट टेस्ट में उनका खेलने मुश्किल होगा।

कैनबरा टी20 में जडेजा को सिर पर चोट लगने के साथ ही हेमस्ट्रिंग इंजरी भी हुई थी। अब खबर आ रही है कि 32 साल के इस ऑलराउंडर को तीन हफ्ते के लिए क्रिकेट से दूर रहना पड़ सकता है। ऐसे में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले पहले डे नाइट टेस्ट में उनका खेलने मुश्किल होगा। यह मैच 17 से 21 दिसंबर के बीच खेला जाना है। हो सकता है कि वह 26 दिसंबर के खेले जाने वाले मेलबर्न के बॉक्सिंग डे टेस्ट (दूसरे मुकाबले) में भी नहीं खेल पाएं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से नाम नहीं बताए जाने की शर्त पर पीटीआई से जानकारी दी गई कि जडेजा को 10 दिन तक आराम करने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया, आईसीसी के कन्कशन प्रोटोकॉल के मुताबिक सिर पर चोट लगने के बाद एक खिलाड़ी को कम से कम 7 से 10 दिन का आराम करना होता है।

आगे उन्होंने बताया कि “जडेजा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 दिसंबर को खेले जाने वाले तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच से बाहर रखा जाना तय है। ऐसे में यह टीम मैनेजमेंट के लिए नामुमकिन होगा कि वह जडेजा को बिना मैदान में उतारे, किसी प्रैक्टिस मैच में खिलाए सीधा एडिलेड में खेले जाने वाले पहले डे नाइट टेस्ट मैच में उतार दे।”

इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेले जा रहे वार्म अप मैच के दौरान कमेंट्री टीम की तरफ से यह बात भी कही गई कि जडेजा को लेकर खबर आ रही है कि वह तीन हफ्ते के लिए कन्कशन की वजह से बाहर रहेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *