चंडीगढ़। जानकारी के मुताबिक मामला चंडीगढ़ का है। हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर नशे में धुत 40 वर्षीय एक लेडी डॉक्टर ने जमकर हंगामा किया। महिला पूरी तरह से नशे में थी। फौरन महिला पुलिसकर्मियों की मदद से उसे काबू करने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस को देख महिला भड़क उठी और शराब पीने की मांग करने लगी।
वहीं मामले को देखने के लिए लोग तमाशबीन बने हुए थे। इसके बाद पुलिस ने महिला को समझा बुझाकर किसी तरह मामले को शांत किया गया। लेडी डॉक्टर ने बीच सड़क ऐसा कारनामा कर दिया कि उसे संभालने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। वहीं लोग तमाशबीन बने रहे, लंबा जाम भी लग गया। ।
पुलिस से लेडी डॉक्टर ने और शराब पीने की मांग कर डाली। चैक पर हंगामा होते देख मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन महिला को काबू करना चाहा, लेकिन महिला और भड़क गई। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने लेडी डॉक्टर को बमुश्किल काबू किया और उसे थाने लेकर पहुंचीं।
महिला डॉक्टर की कार को जब्त कर लिया गया। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर शराब के नशे में धुत एक महिला हंगामा कर रही है। सूचना पर पीसीआर और मनीमाजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। इस दौरान मौके पर लंबा जाम लग गया था।
इसके बाद पुलिस महिला और उसकी कार को थाने लेकर आई और कार का चालान काट दिया। इसके बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाकर उसके परिजनों को सूचित कर दिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला रायपुररानी स्थित एक डिस्पेंसरी में बतौर डॉक्टर है।
बता दें कि पिछले वर्ष रायपुररानी स्थित अस्पताल में रात के समय ड्यूटी पर तैनात एक महिला डॉक्टर ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया था। रात के समय इलाज कराने आए मरीजों से बदतमीजी की गई थी। शिकायत के बाद विभागीय जांच के बाद उसे सस्पेंड कर दिया था।
Leave a Reply