लुधियाना । दुगरी में मिक्की माउस झूले की हवा निकलने के कारण 13 बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को परिजनों ने निजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। शिकायत मिलते ही थाना दुगरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर झूला मालिक से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी।
सभी बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकतर बच्चों को इलाज के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी है। वहीं, थाना दुगरी पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। जन्माष्टमी को लेकर दुगरी स्थित एक मैदान में मेला लगाया गया है। इस दौरान मिक्की माउस वाले झूले का रविवार रात 13 बच्चे लुत्फ उठा रहे थे। इस दौरान झूले की हवा निकल गई और सभी बच्चे नीचे गिर गए।
परिजनों का आरोप है कि बिजली चली जाने के कारण हवा बंद हो गई, जिससे झूला नीचे गिर गया और बच्चों को चोट आ गई। वहीं, झूला मालिक के मुताबिक किसी बच्ची के शरारत के कारण झूले में कट लग गया और उसमें से हवा निकल गई और झूला नीचे गिर गया। काफी देर तक इस बात को लेकर हंगामा होता रहा
Leave a Reply