नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार जारी फर्जी कॉल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दिल्ली के कई लोगों के पास लगातार आम आदमी पार्टी द्वारा फोन आ रहे हैं कि दिल्ली में 30 लाख वोट कट गये हैं और वो भाजपा ने कटवा दिए हैं और फोन करने वाला खुद को आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बता कर यह भी कहता है कि आप चिंता मत कीजिये आपको कुछ नहीं करना केजरीवाल आपका वोट जुड़वा देंगे। हैरान करने वाली बात तो तब सामने आई जब कुछ लोगों ने तुरंत अपना नाम वोटर लिस्ट में ऑनलाइन चेक किया तो उनका वोट नहीं कटा था।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि झूठ एक धुए की तरह होता है, जिसको कुछ लोग जब हवा देने लगते हैं तो वो फैलने लगता है और लोगों को लगता है कि ये हो क्या रहा है। उस झूठ की चर्चा अलग-अलग ढंग से होने लगती है। लेकिन ये भी समाज में विश्वास किया जाता है कि अगर सही समय पर किसी रोग की पहचान कर ली जाये तो वो कितना भी साजिश करने वाला हो, कितना भी विनाशकारी हो तो समय से उसका समाधान भी कर लिया जाता है।
वैसे तो झूठ बोलने का आरोप अक्सर राजनीतिक पार्टियों पर लगता है लेकिन झूठ ऐसे पकड़ा जाये कि जिसने झूठ फैलाया है वो बिलकुल बेपर्दा हो जाये ऐसा इतिहास में बहुत कम हुआ है और वो काम हुआ है चुनाव आयोग के एक नोटिस से जो चुनाव आयोग ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त से शिकायत कर जारी किया है।
Leave a Reply