जोधपुर हाई कोर्ट से आसाराम को झटका, उम्रकैद पर सजा पर रोक की याचिका खारिज

[object Promise]

रेप मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को जोधपुर हाई कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने आसाराम की उम्रकैद की सजा पर रोक लगाने की याचिका ठुकरा दी है। बता दें कि नाबालिग के साथ रेप मामले में दोषी करार दिए गए आसाराम उम्रकैद की सजा काट रहा है। आसाराम फिलहाल जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद है।

इससे पहले 13 सितंबर को राजस्थान हाई कोर्ट ने 2013 में आश्रम की एक लड़की से दुष्कर्म के मामले में मिली उम्रकैद की सजा को स्थगित करने के लिए आसाराम की ओर से दाखिल अर्जी पर सुनवाई के लिए 23 सितंबर का दिन तय किया था। बता दें कि आसाराम की ओर से सजा स्थगित करने के लिए हाई कोर्ट में दूसरी बार अर्जी दी गई है। इससे पहले मार्च में दाखिल अर्जी आसाराम ने वापस ले ली थी।

एक और मामले में आसाराम पर शिकंजा
बता दें कि आसाराम को पिछले साल जोधपुर अदालत ने यूपी के शाहजहांपुर की नाबालिग युवती से बलात्कार के मामले में दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा आसाराम पर एक और मामले में भी शिकंजा कसा हुआ है।

सूरत की रहने वाली दो बहनों ने आसाराम और उसके बेटे नारायण साई के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों बहनों ने साईं और आसाराम के खिलाफ कथित शोषण की अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में नारायण साई दोषी करार दिया गया है और उम्रकैद की सजा काट रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *