जोगिया जनूबी पट्टी गांव में दो दिवसीय लोकरंग उत्सव आज से होगी शुरू

[object Promise]
पडरौना।
जिले के फाजिलनगर क्षेत्र के जोगिया जनूबी पट्टी गांव में दो दिवसीय लोकरंग उत्सव आज की रात में शुरू होगा। इस आयोजन में असम के बिहू नृत्य, बुंदेलखंड के राई नृत्य, राजस्थानी लोकगीत के अलावा पूर्वांचल के लोक नृत्य फरूवाही और पटना के लोक गायन हिरावल की भी प्रस्तुति होगी। इस कार्यक्रम से पहले पूरा गांव कला ग्राम में तब्दील हो गया है।
दो दिवसीय कार्यक्रम में इस बार केवल एक ही विदेशी कलाकार केम चंदलाल ही आएंगे। भोजपुरी गायक केम चंदलाल के पूर्वज पांच पीढ़ी पहले गिरमिटिया मजदूर के तौर पर दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर गए थे।
[object Promise]
लोकरंग सांस्कृतिक समिति की तरफ से जोगिया जनूबी पट्टी गांव में हर साल लोकरंग महोत्सव का आयोजन किया जाता है। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले साल यह कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पाया था। इस बार 10 व 11 अप्रैल को दो दिवसीय आयोजन होना है। इसकी अनुमति भी मिल गई है।
वरिष्ठ साहित्यकार सुभाष चंद्र कुशवाहा व वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार सिंह ने पडरौना नगर के एक होटल में पत्रकारों को बताया कि कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम में तीन विदेशी मेहमान कलाकार आने थे,कोरोना संक्रमण के चलते राग्गा मैन्नो व राजमोहन का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर से केम चंदलाल इस कार्यक्रम में आ रहे हैं। वे दक्षिण अफ्रीका में भोजपुरी गीत गाते हैं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण असम का बिहू नृत्य व बुंदेलखंड का राई नृत्य होगा। इसके अलावा राजस्थान के जैसलमेर से आ रहे कलाकार राजस्थानी नृत्य भी प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन 10 अप्रैल की रात में साढ़े आठ बजे पत्रिका के लोकार्पण से होगा। समापन दूसरी रात पौने दो बजे होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *