[object Promise]
नई दिल्ली । जेसिका लाल हत्याकांड के दोषी मनु शर्मा को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया है। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने शर्मा समेत अन्य 18 कैदियों को समय से पहले रिहा करने वाले आदेश को मंजूरी दे दी है।
इस मामले में तिहाड़ जेल में विभिन्न मामलों में दोषी कैदियों की रिहाई को लेकर सेटेंस रिव्यू बोर्ड की बैठक हुई थी, और बैठक के बाद अंतिम फैसला उपराज्यपाल पर छोडा गया था।
आपको बता दे कि मॉडल जेसिका लाल की हत्या वर्ष 1999 में हुई थी। तत्कालीन कांग्रेस के कद्दावर नेता विनोद शर्मा के बेटे मनु शर्मा पर हत्या का आरोप लगा था और कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
Leave a Reply