नई दिल्ली, एएनआइ। पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले में हुए हमले पर केंद्र सरकार ने और तल्ख रुख अपना लिया है। जेपी नड्डा की सुरक्षा में कथित चूक के लिए पश्चिम बंगाल के तीन आइपीएस अधिकारियों को दिल्ली तलब किया गया है।
Three IPS officers from West Bengal have been called on central deputation for alleged lapse in security of BJP president JP Nadda: Government Sources
— ANI (@ANI) December 12, 2020
पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया था। हमले को लेकर भाजपा ने बताया कि हमले में पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय समेत कई नेता घायल हुए। भाजपा नेताओं ने हमले के लिए टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे ‘भाजपा की नौटंकी’ करार दिया था। वहीं केंद्र सरकार ने नड्डा के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान कथित गंभीर सुरक्षा खामियों पर राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की।
Leave a Reply