जुटे IT के 300 अधिकारी, MP, गोवा और दिल्ली में करीब 50 जगहों की छापेमारी

[object Promise]

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव को देखते हुए आयकर विभाग एक्शन मोड़ में आ गया है। ३०० अधिकारियो के की टीम ने मध्यप्रदेश,दिल्ली और गोवा के करीब 50 जगहों पर छापेमारीकी है। मिली खबर के मध्य प्रदेश, गोवा और दिल्ली में करीब 50 जगहों पर छापेमारी की है जिसमें 300 अधिकारी लगे हुए हैं। आयकर विभाग ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के निजी सचिव प्रवीण कक्कड़ के घर पर छापेमारी की है। उनके खिलाफ जांच एजेंसियां कई मामलों में जांच कर रही थीं। विभाग ने मध्य प्रदेश, गोवा और दिल्ली में करीब 50 जगहों पर छापेमारी की है जिसमें 300 अधिकारी लगे हुए हैं। कक्कड़ के अलावा कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी और करीबी मिगलानी के यहां भी छापेमारी की जा रही है। देर रात करीब तीन बजे 15 से अधिक अधिकारियों की एक टीम ने स्कीम नंबर 74 स्थित कक्कड़ के घर में छापेमारी की। इसके अलावा विजय नगर स्थित शोरूम सहित अन्य स्थानों की जांच की जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि आयकर के छापों के दौरान जब्त दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जा रही है। कक्कड़ का परिवार हॉस्पिटैलिटी समेत विभिन्न क्षेत्रों के कारोबार से जुड़ा है।आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया, ‘विभाग 50 स्थानों की जांच कर रहा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के ओएसडी, कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी, अमीरा समूह और मोसर बायर के ठिकानों की जांच की जा रही है। भूला, इंदौर, गोवा और दिल्ली के 35 ठिकानों की भी जांच की जा रही है। आयकर विभाग के 300 से ज्यादा अधिकारी छानबीन कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार देर रात को जब आयकर विभाग की टीम कक्कड़ के घर पहुंची तो परिवार के लोग घबरा गए थे। जब उन्हें इस बात को विश्वास हो गया कि सभी अधिकारी आयकर विभाग से हैं तब जाकर उन्होंने जांच में सहयोग किया। पुलिस विभाग में सेवा के दौरान कक्कड़ को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 2004 में नौकरी छोड़कर वह कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के निजी सचिव बन गए थे। ऐसा कहा जाता है कि 2015 में भूरिया को रतलाम-झाबुआ सीट से कक्कड़ की बनाई हुई रणनीति के कारण ही जीत मिली थी। दिसंबर 2018 में वह कमलनाथ के निजी सचिव बने थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *