जुए में शराबी पति ने दांव पर लगाया पत्नी को, ऐसे उतारा पत्नी ने जुए का भूत

[object Promise]

रांची। दीपावली की रात्रि चारों ओर दीप जला कर प्रकाश किया जा रहा था। वहीं दूसरी ओर जुआ अड्डा में करोड़ों की बोली लग रही थी। जुए के दांव में एक शराबी पति ने रुपये हारने के बाद अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया।

पास के ही एक गांव के एक युवक ने दांव जीत लिया। जब इसकी सूचना हारे हुए व्यक्ति की पत्नी को मिली तो उसने जुआ अड्डा पहुंच कर पति की जम कर धुनाई कर दी। क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बना।

[object Promise]
जुए में शराबी पति ने दांव पर लगाया पत्नी को, ऐसे उतारा पत्नी ने जुए का भूत-demo pic.

यहां तक कि एक शराबी पति ने जुए में अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया। जब इसकी सूचना पत्नी को मिली तो जुआ अड्डा पहुंच कर उसने पति की जमकर धुनाई कर दी।

माजरा देख वहां से बाकी जुआरी भाग खड़े हुए। मामला हजारीबाग जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जुलजुल पहाड़ी के पास का है, जहां दिवाली की रात जुआ का खेल हो रहा था।

बताया गया कि दीपावली की रात चारों ओर उजियारे के बीच जुलजुल पहाड़ के जुआ अड्डा में करोड़ों की बोली लग रही थी। इस क्रम में एक शराबी पति ने जुआ में अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया।

और फिर यह दांव हार गया। बस फिर क्‍या था। जब इसकी सूचना पत्नी को मिली तो वह जुआ अड्डा पहुंची और अपने शराबी पति के साथ ही जिसने उसे जीता उसकी भी जमकर खबर ले ली। पति की जमकर धुनाई का माजरा देख जुआ खेल रहे बाकी जुआरी गिरते-पड़ते भाग खड़े हुए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *