जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल हेतु 13 ब्लॉकों में विद्यालयों को किया अधिग्रहित

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को सकुशल संपन्न कराने हेतु संबंधित विकास खंडों में चयनित विद्यालयों को स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल व्यवस्था हेतु दिनांक 24 अप्रैल 2021 से मतगणना की समाप्ति तक के लिए अधिग्रहित किए जाने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि विकासखंड गौरीगंज अंतर्गत स्ट्रांग रूम एवं मतगणना हेतु मनीषी महिला महाविद्यालय गौरीगंज, विकासखंड शाहगढ़ के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहगढ़, विकासखंड जामों के लिए जीजीआईसी स्कूल जामों, विकासखंड मुसाफिरखाना के लिए ए0एच0 इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना, विकासखंड जगदीशपुर के लिए ए0एच0 इंटर कॉलेज जगदीशपुर, विकास खंड बाजार शुकुल के लिए दशरथ देवी महिला महाविद्यालय आदर्श नगर खेममऊ बाजार शुकुल, विकासखंड अमेठी के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी, विकासखंड संग्रामपुर के लिए इंटर कॉलेज कालिकन संग्रामपुर, विकास खंड भादर के लिए रानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज भादर, विकासखंड भेटुआ के लिए यशोदा देवी बालिका इंटर कॉलेज भेटुआ, विकासखंड तिलोई के लिए सुभाष पशुपतिनाथ विद्यापीठ इंटर कॉलेज तिलोई, विकासखंड सिंहपुर के लिए राजकीय इंटर कॉलेज इन्हौना तथा विकासखंड बहादुरपुर के लिए राजकीय इंटर कॉलेज जायस को मतगणना समाप्ति तक के लिए अधिग्रहित किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त विद्यालयों में त्रिस्तरीय पंचायत सामान निर्वाचन से संबंधित स्ट्रांग रूम एवं मतगणना के कार्य संपन्न होंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *