जिला उद्योग बन्धु एवं औद्योगिक व्यापारिक सुरक्षा व्यवस्था संबंधित बैठक सम्पन्न

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हस

उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किये जायें……..जिलाधिकारी।

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु एवं औद्योगिक/व्यापारिक सुरक्षा फोरम की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में उद्योग व्यापार मेमोरेण्डम की समीक्षा/एक जनपद एक उत्पाद/मूंज क्राफ्ट के अन्तर्गत वित्त पोषण हेतु सहायता योजना संचालित किये जाने की स्वीकृति तथा विद्युत भार स्वीकृति एवं ऊर्जीकरण पर विचार, पूंजी निवेश, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री रोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम सहित औद्योगिक संगठनों/उद्यमियों के सुरक्षा व्यवस्था तथा प्राप्त शिकायतों का निस्तारण के संबंध में समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योग बन्धु एवं औद्योगिक/व्यापारी बन्धु की समस्याओं का निराकरण सम्बन्धित अधिकारी प्राथमिकता के साथ करें और व्यापारिक सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिये जाये। बैठक में जीएमडीआईसी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु ऑनलाइन एम0एस0एम0ई0 साथी ऐप लॉन्च किया गया है जिसमें उद्यमी अपनी समस्याओं एवं सुझावों को इस माध्यम से सरकार तक पहुंचा सकते हैं इस एप्लीकेशन का उद्देश उत्तर प्रदेश के उद्यमियों की सहायता करना एवं औद्योगीकरण को बढ़ावा देना है। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में जनपद अमेठी से चिन्हित मूंज क्राफ्ट उत्पाद के अन्तर्गत उद्योग सेवा् व्यवसाय क्षेत्र में बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराये जाने हेतु भौतिक लक्ष्य 20 एवं वित्तीय रू0 50 लाख प्राप्त हुआ है। जिसके सापेक्ष अभी कुल 150 पत्रावलियां ऋण हेतु बैंकों को प्रेषित की गई है अभी तक 04 लाभार्थियों को विभिन्न बैंकों द्वारा रू0 75 हजार का ऋण वितरित किया गया है। वहीँ प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अंतर्गत वर्ष 2020-21 हेतु जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र अमेठी का भौतिक लक्ष्य 29 एवं वित्तीय लक्ष्य 87 लाख है जिसके सापेक्ष 79 पत्रावलियां ऋण हेतु बैंक को भेजी गई है जिसके सापेक्ष अभी तक 13 आवेदकों को 73.27 लाख का ऋण स्वीकृत किया गया है।बैठक में जिलाधिकारी ने पूंजी निवेश की समीक्षा करते हुए पाया कि जनपद में नयी औद्योगिक इकाई स्थापित करने हेतु 08 पूंजी निवेशकों द्वारा 573 करोड़ रू0 का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है, जिसकी सहमती पत्र हस्ताक्षर करके उद्योग बन्धु को प्रेषित कर दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि उद्यम स्थापना में कोई समस्या आ रही हो तो समिति को अवगत करायें।
बैठक में उन्होंने उद्योग/व्यापार संगठनों की समस्याओं को सुना तथा औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर की सड़कों की उच्चि करण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के साथ जर्जर पेडों को कटवाने नालियों एवं नालो की साफ.सफाई करवाने सहित बैंकों से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिये। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि व्यापार बन्धुओं की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जाए। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र अनूप कुमार ने करते हुए गत बैठक की कार्यवाही सहित बैठक के 12 एजेण्डा बिन्दुओं को समिति के समक्ष रखा तथा बैठक के अन्त में उपस्थित सभी के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा. अंकुर लाठर, खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी राकेश पाण्डेय, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत जगदीशपुर, सहायक प्रबंधक यूपीएसआईडीसी, उद्यमी राजेश अग्रहरि, संजय सिंह, रीता सिंह, नईम कुरैशी सहित उद्योग बन्धु/ व्यापारी बन्धु आदि उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *