जिला अस्पताल में ऑक्सीजन बेड की क्षमता को बढ़ाने के लिए महापौर विजय देवांगन ने अपने निधि से दिए 6.50 लाख रु

[object Promise]

डिलेश्वर प्रसाद साहू

नगर निगम के द्वारा किए गए सहयोग से निश्चित रूप से आने वाले दिनों में जिला अस्पताल में ऑक्सीजन बेड की संख्या में इजाफा होगा और उसे जिला अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों को सुविधाएं प्रदान होगी वर्तमान में चाहे सामान्य बीमारी से पीड़ित हो या कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज जिला अस्पताल बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं किंतु सीमित संख्या में बेड उपलब्ध होने के कारण सभी को ऑक्सीजन बेड की सुविधाएं प्राप्त नहीं हो पा रही है इसके लिए नगर निगम के द्वारा यह सहयोग जिला अस्पताल को प्रदान किया गया है

जिला अस्पताल एवं निजी अस्पतालों में अभी ऑक्सीजन बेड एक बहुत बड़ी समस्या बनकर उभरी है जिसे पूरी करना सभी के सहयोग से ही संभव है

नगर निगम धमतरी अपने दायित्व का निर्वहन करने में पूरी तरह से लगी हुई है चाहे वह सेनीटाइज करने की बात हो या साफ सफाई करने की बात हो या दाह संस्कार की बात हो या कोरोनावायरस से संबंधित शासन से प्राप्त निर्देशों के पालन प्रतिवेदन की बात हो समस्त दायित्वों का निर्वहन नगर निगम धमतरी की टीम पूरी जिम्मेदारी के साथ निभा रही है

नगर निगम महापौर के द्वारा जिला अस्पताल को किए गए इस सहयोग के लिए महापौर विजय देवांगन का जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी गणब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी गण नगर निगम के समस्त पार्षद गण एल्डरमैन एवं नागरिक गणों ने ने इस कार्य के लिए महापौर एवं समस्त नगर निगम की टीम को धन्यवाद दिया ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *