जिलाधिकारी ने फ्रंटलाइन वकर्स के तहत कोविड वैक्सीन का टीका लगवाया

[object Promise]
उन्नाव । जिलाधिकारी  रवीन्द्र कुमार ने आज फ्रंटलाइन वकर्स के तहत कोविड वैक्सीन का टीका लगवाया। वैक्सीन लगवाने के उपरान्त जिलाधिकारी ने उपस्थित मीडिया एवं स्वास्थ्य कर्मियों से अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि जनपद में फ्रंटलाइन वकर्स को पांच सेशन में वैक्सीन का टीका लगाये जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। जो बहुत ही सफलता पूर्वक चल रहा है। देश के विज्ञानिकों की प्रंशसा करते हुये कहा कि वैक्सीन देश की उपलब्धी है और पूरी तरह से उपयोगी है।
[object Promise]
जिलाधिकारी ने वैक्सीन का टीका लगवाने के उपरान्त बताया कि इस वैक्सीन से किसी भी प्रकार का साइडइफैक्ट नही है। उन्होंने अपील की है कि सभी लोग अपनी सुविधानुसार बिना सन्देह किये वैक्सीन अवश्य लगवाये। अफवाहों पर ध्यान न दे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति, अपर जिलाधिकारी  राकेश कुमार सिंह,  राकेश गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट  चंदन कुमार पटेल, उप जिलाधिकारी अकिंत शुक्ला सहित राजस्व विभाग से जुडे अधिकारीकर्मचारियों ने भी कोविड वैक्सीन का टीका लगवाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *