जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान सुनी जन समस्याएं, 35 शिकायतकर्ताओं ने दर्ज कराई अपनी शिकायत

जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान सुनी जन समस्याएं, 35 शिकायतकर्ताओं ने दर्ज कराई अपनी शिकायत

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें संबंधित अधिकारी….. डीएम

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में 11 बजे जन सामान्य की समस्याएं सुनी एवं उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। शासन के निर्देश पर सोमवार को सभागार में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना एवं मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में आए लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क लगाएं तथा साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन पर नियमित रूप से ध्यान दें, कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सोशल डिस्टेंसिंग का का पालन कराते हुए जन समस्याएं सुनी तथा निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। आज जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी के समक्ष लगभग 35 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें नाली विवाद, भूमि पर अवैध कब्जे, वसीयत आदि से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई, जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों को लंबित ना रखा जाए, शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए, इसके साथ ही उन्होंने कहा जिस भी विभाग से संबंधित शिकायत लंबित पाई गई तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *