जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में आज जनता दर्शन के दौरान जन सामान्य की सुनी समस्याएं और संबंधित को निस्तारण का दिया निर्देश

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 13 अक्टूबर/उ०प्र० शासन के दिशा निर्देश पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में आये सभी फरियादियों की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए एक-एक फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनी और उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भिजने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/राज0)उमाकान्त त्रिपाठी व जनता दर्शन में आये फरियादीगण आदि उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *