जिलाधिकारी द्वारा ग्राम केवटली ब्लाक धनपतगंज में वृहद गोसंरक्षण का किया गया निरीक्षण

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

संचारी रोग अभियान का जिलाधिकारी द्वारा ग्राम केवटली में किया गया शुभारम्भ।

सुलतानपुर 01 अक्टूबर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा ग्राम पंचायत केवटली विकास खण्ड धनपतगंज में वृहद गोसंरक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रमा शंकर सिंह एवं कार्यदायी संस्था उपस्थित रहे। निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत केवटली विकास खण्ड धनपतगंज में संचारी रोग माह का शुभारम्भ किया गया। ग्राम में ही निर्मित 300 मीटर खड्डजें का निरीक्षण किया गया। सामुदायिक शौंचालय के निर्माण की प्रगति ब्राहिमपुर एवं केवटली में देखी गयी। एल0ओ0बी0 एवं स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत निर्मित श्रीमती प्रेमा देवी पत्नी भगौती के शौंचालय को देखा गया, जो अच्छी स्थिति में पूर्ण पाया गया और उपयोग भी हो रहा है। अन्त में ब्राहिमपुर में निर्माणाधीन वेलनेस सेन्टर का भी निरीक्षण किया गया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, जिला विकास अधिकारी डॉ0 डी0आर0 विश्वकर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रमा शंकर सिंह, खण्ड विकास अधिकारी धनपतगंज आदि उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *