जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की बैठक संपन्न

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी 17 फरवरी 2021, जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में कल देर शाम कैम्प कार्यालय में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) सबके लिए आवास के अंतर्गत योजना का विस्तृत विवरण, प्रगति एवं छूटे हुए पात्र लाभार्थियों का सर्वेक्षण में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि जनपद की चारों नगर निकायों में 5998 आवास स्वीकृत हैं जिसमें से 1125 अपात्र हैं तथा 4873 पात्र लाभार्थी हैं, जिसमें से 4845 लाभार्थियों को प्रथम किस्त जारी की गई है, 3890 लाभार्थियों को द्वितीय किश्त जारी की गई है, 1980 लाभार्थियों को तृतीय किस्त जारी की गई है तथा 2332 लाभार्थियों के आवास पूर्ण हो गए हैं, अपूर्ण आवासों की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी ने पीओ (डूडा) को शीघ्र द्वितीय व तृतीय किश्त जारी करते हुए आवास पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में पीएम स्ट्रीट वेन्डर्स आत्मनिर्भर निधि योजना अंतर्गत शहरी पथ विक्रेताओं के ऑनलाइन आवेदन के संबंध में पीओ (डूडा) ने बताया कि अब तक चारों नगर निकायों से 5127 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 2093 लाभार्थियों का ऑनलाइन डाटा फीड हो गया है जिसमें से 1552 लाभार्थियों का ऋण स्वीकृत करते हुए 1394 को ऋण वितरित किया गया है। जनपद का 2220 लक्ष्य है शेष आवेदन पत्रों को जिलाधिकारी ने शीघ्र फीड करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय योजना, स्वरोजगार कार्यक्रम, कौशल प्रशिक्षण एवं सेवायोजन के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराना, शहरी बेघरों के लिए आश्रय योजना, स्वयं सहायता समूह आदि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा किया एवं पीओ डूडा को प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एसपी सिंह सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *